फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girl dies in Corona, eight patients found

कोरोना से युवती की मौत, आठ मरीज मिले

Mon, 18 Jan 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Girl dies in Corona, eight patients found
कोरोना से युवती की मौत, आठ मरीज मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना से मौत होने का सिलसिला अभी जारी है। सोमवार को भी शहर निवासी एक युवती की मौत हो गई। अभी तक जनपद कोरोना संक्रमण से 113 नागरिकों की मृत्यु हो चुकी है। सोमवार को आठ नए मरीज कोरोना के मिले, जबकि 24 के ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। जिले में अभी 195 सक्रिय केस हैं।
सीएमओ डॉ. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि शहर के साकेत कालोनी निवासी 18 साल की युवती की 13 जनवरी को कोरोना की जांच कराई गई थी। जो पॉजिटिव आई थी। युवती की हालत बिगड़ने पर उसे 17 जनवरी को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां पर सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट और कराए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। शहरी क्षेत्र में छह, शाहपुर और बुढ़ाना क्षेत्र में एक-एक मरीज शामिल है। गांधी कालोनी, सुभाषनगर, लक्ष्मण विहार, पुरुषार्थी कालोनी, जनकपुरी, लद्दावाला, रोहाना, सोरम में मरीज मिले है। जिले में अभी तक 8436 कोरोना के केस मिल चुके है, जिनमें से 8133 मरीज ठीक हो गए है, जबकि 195 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed