{"_id":"5f591ff58ebc3e36bc26ac50","slug":"girl-converted-to-marriage-and-converted-muzaffarnagar-news-mrt5005225165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: युवती ने धर्म परिवर्तन कर रचाई शादी, एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: युवती ने धर्म परिवर्तन कर रचाई शादी, एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
Thu, 10 Sep 2020 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने धर्म परिवर्तन कर गांव के ही दूसरे वर्ग के प्रेमी संग शादी कर ली। शादी के बाद पीड़िता ने परिजनों से अपने व पति की जान को खतरा जताते हुए एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अलग-अलग वर्ग के युवक-युवती के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। चार दिन पूर्व प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी युगल गांव से फरार हो गया था, जिसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। अब युवती ने एसएसपी अभिषेक यादव को पत्र भेजकर खुद को पूरी तरह बालिग बताते हुए प्रेमी संग शादी करने की बात कही है।
विज्ञापन
युवती के अनुसार, वह बीए की छात्रा है और उसने धर्म परिवर्तन कर प्रेमी के साथ शादी कर ली है। युवती ने अपना नाम भी परिवर्तित करते हुए शादी के बाद प्रेमी संग ही रहने और अपने परिजनों से जान का खतरा जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
एसओ का कहना है कि उनके संज्ञान में युवती द्वारा धर्म परिवर्तन कर प्रेमी संग शादी करने का मामला नहीं है। यदि युवती द्वारा सुरक्षा की गुहार लगाई जाती है तो कानून के अनुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी।