फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   girl commits suicide by jumping from water tank in Muzaffarnagar, left a suicide note

मुजफ्फरनगर: ग्यारहवीं की छात्रा ने पानी की टंकी से कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Wed, 24 Feb 2021 08:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Feb 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
girl commits suicide by jumping from water tank in Muzaffarnagar, left a suicide note
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में 17 साल की कक्षा 11 की छात्रा ने पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उसने प्रेमी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने गांव कूकड़ा निवासी आरोपी तुषार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी किशोरी (17) मंगलवार  शाम छात्रा गांधीनगर में ही स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई और कुछ देर सीढ़ियों पर बैठने के बाद नीचे कूद गई। परिजन तत्काल अचेतावस्था में उसे निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  मेरठ: मोदीपुरम में निर्माणाधीन टावर से गिरकर युवती की मौत, हत्या की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवती के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि उसका प्रेमी उसकी मौत का जिम्मेदार है। बताया गया कि आरोपी प्रेमी ने युवती के आपत्तिजनक फोटो अपने मोबाइल में ले रखे थे जिन्हें दिखाकर वह युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

सीओ नई मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा और इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर थाना नई मंडी ने बताया कि सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि तुषार ने मोबाइल से उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए और अपने दोस्तों को दिखाए, वह उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed