फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girl attacked for taking out rain water from home

घर से बारिश का पानी निकालने पर लड़की पर हमला

Sat, 12 Jun 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Girl attacked for taking out rain water from home
घर से बारिश का पानी निकालने पर लड़की पर हमला
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम ढांसरी निवासी इस्लाम ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह से हो रही तेज बारिश के चलते उसके मकान में पानी भर गया था। इस पर उसकी बेटी घर में भरा बारिश का पानी बाल्टी से निकालकर बाहर नाली में डालने लगी। आरोप है कि पड़ोसी व्यक्ति ने लड़की को घर का पानी नाली में डालने से मना किया। इसका लड़की ने विरोध किया। आरोप है कि इससे गुस्साए आरोपी ने लड़की के सिर में फावड़े से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ी। यह देख परिजनों ने शोर मचाया तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़की को ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में लड़की के पीड़ित पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed