फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Giddha in Lohri program

लोहड़ी कार्यक्रम में गिद्दा की रही धूम

Sat, 11 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Giddha in Lohri program
फुलवारी क्लब के लोहड़ी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। नजदीक आ रहे लोहड़ी पर्व को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल है। लोहड़ी को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया। फुलकारी क्लब की ओर से होटल सोलीटियर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने गिद्दा से खूब धूम मचाई। इस दौरान महिलाओं ने लोहड़ी की महत्ता की जानकारी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरुआत सद्भावना प्रार्थना से हुई। फुलकारी क्लब की महिलाओं ने खूब गिद्दा किया। पंजाबी लोक नृत्य एवं गायन से समां बांध दिया। इस दौरान महिलाओं को गतका की जानकारी दी गई। संचालन करते हुए टीना बेदी ने बताया कि गतका सिखों का विरासती खेल है। यह युद्ध कला का ही एक अंग है। उन्होंने पंजाब के लोक नृत्य के साथ पंजाब की पुरातन परंपराओं और रीति रिवाजों की जानकारी दी। डौली बेदी ने बताया कि लोहड़ी शरद ऋतु में मनाया जाता है। इससे जुड़ी अनेक मान्यताएं हैं लेकिन वर्तमान में टीवी और मोबाइल ने हमारी जीवन शैली बदल दी है। लोग पुराने रीति रिवाजों से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी को लोहड़ी का पर्व उल्लास से मनाना चाहिए। कार्यक्रम में फुलकारी क्लब की अध्यक्ष स्वाति कक्कड़, सचिव भावना अरोरा, कोषाध्यक्ष रेखा अरोरा, शिप्रा पुरी, ज्योति कक्कड़, किरनदीप कौर, हरप्रीत कौर, मंजीत कौर शेेखो, पूजा कपूर का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed