फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ghaziabad won tournament

गाजियाबाद की टीम ने जीता अंतर महाविद्यालय टूर्नामेंट    

Sat, 22 Oct 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 22 Oct 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad won tournament
विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
चौधरी छोटूराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जनहित इंस्टीट्यूट गाजियाबाद की टीम पहले और जेवी कॉलज बड़ौत की टीम को दूसरा स्थान मिला। समापन समारोह में एसएसपी बबलू कुमार मुख्य अतिथि रहे।      
विज्ञापन

 
दूसरे दिन हुए मुकाबलों में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद ने गायत्री देवी कॉलेज बड़ौत को हराया। जेवी कॉलेज बडौत ने सीसीआर पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर को पराजित किया। जनहित इंस्टीट्यूट गाजियाबाद की टीम ने एनएएस कॉलेज मेरठ को हराया। विजयी चार टीमों ने छह लीग मैच खेले। जनहित इंस्टीट्यूट गाजियाबाद की टीम ने छह अंक प्राप्त कर पहला, जेवी कॉलेज बडौत ने चार अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


मेरठ कॉलेज मेरठ को तीसरा और एमएमएच गाजियाबाद को चौथा स्थान मिला। प्रतियोगिता के माध्यम से विश्वविद्यालय की टीम का गठन किया गया। टीम में विक्रांत, सनी पंवार, प्रशांत, गोविंद पंवार, राजकुमार, प्रवीण, सौरव रघुवंशी, शाहनवाज, अजय तोमर, अंकित खेरवाल, सचिन, सूर्यप्रताप, रजत, गौरव सहरावत, विशान, सचिन, आशीष का चयन हुआ। यह टीम नॉर्थ जोन कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि खेल भावना के साथ हमें खेलों में भाग लेेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलों में भाग लेने से प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। विश्वविद्यालय क्रीड़ा अधिकारी डॉ गुलाब सिंह रोहल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। डॉ एनके परुथी, डॉ हरेंद्र सिरोही, डॉ विजय कुमार, डॉ गिरीराज सिंह, डॉ केपी सिंह, डॉ एके सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉ आरके सिंह, डॉ अवनीश, डॉ ओमवीर सिंह, डॉ गिरीराज किशोर, डॉ इंद्रजीत सिंह, डॉ डीए खान, प्रांजल, रजनीश, योगेश, रामेंद्र आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed