{"_id":"5ed539128ebc3e90541ffa66","slug":"ghasipura-railway-underpass-filled-with-water-khatauli-news-mrt4843869174","type":"story","status":"publish","title_hn":"घासीपुरा रेलवे अंडरपास में पानी भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घासीपुरा रेलवे अंडरपास में पानी भरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घासीपुरा रेलवे अंडरपास में पानी भरा
मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। गांव घासीपुरा रेलवे अंडरपास में भरा पानी क्षेत्र के कई गांव के किसानों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। भारतीय किसान यूनियन ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
घासीपुरा रेलवे अंडरपास में थोड़ी सी बारिश होते ही कई कई फीट पानी भर जाता है। इस मार्ग से एक दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों का आवागमन होता है। पानी भर जाने से न तो किसान ही अपने वाहन ला पाते और न ही अन्य ग्रामीण आ जा सकते हैं। एक बार बारिश होने के बाद दो सप्ताह तक पानी भरा रहता है। ग्रामीण लगातार इस अंडरपास पर टीन शेड डलवाने की मांग कर रहे हैं, ताकि वर्षा होने पर इसमें पानी न भरे। एक सप्ताह पहले क्षेत्र के लोगों ने भाकियू नेता राकेश टिकैत के सामने भी समस्या को उठाया था। क्षेत्र के वरिष्ठ भाकियू नेता राजीव तोमर जोहरा व भाजपा नेता सागर सैनी ने चेतावनी दी है कि यदि अंडरपास में भरा पानी निकाल कर जल्दी टीन शेड नहीं डलवाया गया, तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।