{"_id":"5dcc46128ebc3e5b213bc02d","slug":"get-fake-documents-made-for-marriage-to-a-woman-muzaffarnagar-news-mrt4534207107","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से शादी के फर्जी दस्तावेज बनवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से शादी के फर्जी दस्तावेज बनवाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से शादी के फर्जी दस्तावेज बनवाए
मुजफ्फरनगर। शहर निवासी युवती को नौकरी का झांसा देकर युवक ने उसके शैक्षिक प्रमाणपत्र ले लिया, जिनके द्वारा आरोपी ने उसके साथ शादी के फर्जी कागजात बनवा लिए। अब आरोपी कोर्ट के माध्यम से युवती के परिजनों को नोटिस भेजकर युवती को पत्नी बताते हुए अपने सुपुर्द करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि उनके मोहल्ले में वर्ष 2014 में नसीरपुर रोड, सुभाषनगर निवासी कमल सैनी क्लीनिक चलाता था। उसी समय युवती की चाची को चोट लगने पर वह उन्हें उपचार देने घर आने लगा और इसी दौरान युवती से बात कर उसकी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसके शैक्षिक प्रमाण-पत्र ले लिए। आरोप है कि युवक ने उक्त कागजात से युवती संग शादी के फर्जी कागजात बनवा लिए। युवक द्वारा परेशान करने पर करीब एक साल से युवती रुड़की निवासी चाचा के घर जाकर रहने लगी है। पीड़िता के अनुसार आरोपी अब कोर्ट के माध्यम से उसके पिता व चाचा को सेक्शन-नौ का नोटिस भेजकर युवती को अपनी पत्नी बताते हुए उसे अपनी सुपुर्दगी में दिए जाने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने आरोपी के साथ शादी करने से स्पष्ट इंकार करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने आरोपी कमल सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।