फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Get all drains cleaned before monsoon

Muzaffarnagar News: मानसून से पहले सभी नालों की सफाई कराएं

Wed, 29 May 2024 04:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Get all drains cleaned before monsoon
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहरी क्षेत्र में बरसात से पहले ही जल निकासी दुरुस्त कराने के लिए नाला सफाई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने मंगलवार को कच्ची सड़क पर नाला सफाई अभियान का निरीक्षण किया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार को निर्देश दिए कि नाला सफाई के साथ ही जल्द से जल्द सिल्ट को हटवाने का कार्य भी किया जाए।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने बताया कि कांवड़ यात्रा और बरसात को देखते हुए शहर की जल निकासी को प्रभावी बनाए रखने के लिए पालिका के स्तर पर शहरी क्षेत्र के सभी प्रमुख नालों की सफाई के लिए अभियान को शुरू किया गया है। नालों की तली झाड़ सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को पचेंडा रोड पर नाला सफाई का अभियान शुरू करने के लिए भी कहा गया है। इस दौरान सभासद अमित कुमार भी उनके साथ निरीक्षण में मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed