फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gave triple talaq for not getting Scorpio car as dowry

Muzaffarnagar News: दहेज में स्कार्पियो गाड़ी न मिलने पर दिया तीन तलाक

Wed, 20 Dec 2023 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Gave triple talaq for not getting Scorpio car as dowry
- पीड़िता की तहरीर पर पति, ससुर सहित चार पर हत्या का प्रयास सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा। शादी के तीन माह बाद ही पति ने दहेज में स्कार्पियो गाड़ी न मिलने से नाराज होकर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। नवविवाहिता का गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति व ससुर सहित चार के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

अफजलगढ़ के मोहल्ला गोहरअली खां निवासी आफरीन पुत्र निहाल ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी शादी दो सितंबर को सहसपुर के मोहल्ला चौधरियान निवासी युसूफ पुत्र माजिद के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने काफी दान दहेज दिया था। पति युसूफ व ससुर माजिद स्कार्पियो गाड़ी की मांग कर रहे थे। दस दिसंबर को पूर्व चेयरमैन जहीन अख्तर के घर पर एक पंचायत भी हुई थी। मगर, उसके ससुराल वाले अपनी जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

आरोप है कि पति युसूफ ने उसको तीन तलाक देते हुए उसका गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति युसूफ, ससुर माजिद, जेठ फहीम व सैफुर्रहमान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed