फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gave information about the jaggery industry in the program

फोटो-- वन डिस्ट्रिक- वन प्रोडक्ट अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

Sat, 04 Dec 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Gave information about the jaggery industry in the program
मोरना के गांव छछरौली में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट कार्यक्रम में बोलते जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कार्यक्रम में गुड़ उद्योग के बारे में जानकारी दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। क्षेत्र के गांव छछरौली में वन डिस्ट्रिक- वन प्रोडक्ट अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुड़ उद्योग के बारे में जानकारी दी गई।
गांव छछरौली में राठी गुड़ उद्योग पर वन डिस्ट्रिक- वन प्रोडक्ट अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि केंद्र सरकार गुड़ उद्योग के उत्थान के लिये प्रतिबद्ध होकर योजनाओं को बढ़ावा देने में जुटी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 से 27 नंवबर तक आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में उत्तर प्रदेश मंडप में राठी गुड़ उद्योग ने बगैर केमिकल युक्त सादे गुड़ का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में भारतीय कोल्हू क्रेशर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र राठी ने कहा कि गन्ना कोल्हू को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार को महाराष्ट्र, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश की भांति विद्युत बिल की दर तीन रुपये प्रति यूनिट करनी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम को भाजपा के मंडल अध्यक्ष डा. वीरपाल सहरावत, सेवानिवृत शिक्षक रामानंद चौहान, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक रामकुमार शर्मा, किसान मोर्चा के ब्रजवीर, सहकारिता प्रकोष्ठ के रविंद्र कुमार आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भाकियू के अनुज पहलवान, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह, डा. योगेंद्र सिंह, योगेंद्र कुमार, कंवर पाल, मान सिंह, महिपाल सिंह, रामपाल सिंह, सतीश राठी, विनीत राठी, शुभम राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed