फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gave information about industry to students

Muzaffarnagar News: छात्र-छात्राओं को उद्योग के बारे में दी जानकारी

Sat, 17 Feb 2024 06:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 06:07 PM IST
विज्ञापन
Gave information about industry to students
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में उद्यम अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छआत्राओं को उद्योग के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त ह्रषिकेश भास्कर यशोद, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और उपायुक्त उद्योग जैस्मिन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


मंडलायुक्त ह्रषिकेश भास्कर यशोद ने छात्र-छात्राओं को निडर होकर अपनी उच्च शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ उद्योग जगत में पूरी निष्ठा से बढ़ने का आह्वान किया। इसके बाद शासन की ओर से संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एक जनपद एक उत्पाद टूल किट योजना के लाभार्थियों को टूल किट का वितरण किया गया। इस दौरान उपायुक्त उद्योग जैस्मिन ने अधिकारियों और उद्यमियों को विभागीय योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। सहायक आयुक्त उद्योग इशिता मित्तल ने जीबीसी एवं विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके बाद फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अंकित संगल, आईआईए अध्यक्ष पवन कुमार गोयल, लघु उद्योग भारती के महासचिव जगमोहन गोयल ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को समस्त उद्योगों के बारे में जानकारी दी। साथ ही पूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के बाद उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्राचार्य प्रेरणा मित्तल ने मंडलायुक्त ह्रषिकेश भास्कर यशोद और डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को शॉल, प्लांट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अशोक कुमार, डॉ. विनीत शर्मा, पूजा तोमर, निशांत राठी, सौरभ मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed