{"_id":"65818e50a5f3a4dad70f4365","slug":"gave-information-about-entrepreneurship-field-to-students-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-13415-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: छात्र-छात्राओं को दी उद्यमिता क्षेत्र की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: छात्र-छात्राओं को दी उद्यमिता क्षेत्र की जानकारी
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के कंप्यूट अनुप्रयोग विभाग की ओर से उद्यमिता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
उद्घाटन राष्ट्रीय उद्यमशीलता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान और कौशल विकास मंत्रालय के पदाधिकारियों ने ऑनलाइन माध्यम से किया। इसका उद्देश्य छात्रों को उद्यमिता के क्षेत्र में जागरूक करना और उन्हें भारतीय व विश्व अर्थव्यवस्था में उद्यमिता के योगदान के प्रति अवगत करना है। मुख्य प्रशिक्षक मनीष कुमार ने छात्रों को उद्यमिता को रोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। ऑनलाइन जुड़े मेटा कंपनी के प्रतिनिधि शब्बीर अहमद, डीन डॉ. निशांत राठी ने कहा कि उद्यमिता में ही युवाओं का भविष्य निहित है। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. प्ररेणा मित्तल, डीन एकेडेमिक्स डॉ. विनीत शर्मा, प्रवक्ता नीतू सिंह, संजय कांत त्यागी, प्रवीण कुमार, विश्वास कुमार, अमित त्यागी, डॉ. प्रमोद कुमार, नवनीत चौहान, कपिल कुमार, फातिमा परवीन, निधि, विधि, अनुपमा मिश्रा, राहुल गौतम मौजूद रहे।