फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gave a message to walk on the path of religion

मुजफ्फरनगर: धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

Thu, 09 Feb 2023 05:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Gave a message to walk on the path of religion
भगवान पदम प्रभु का निर्वाण मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। भगवान पदम प्रभु का निर्वाण मोक्ष कल्याणक महोत्सव भक्ति भावना के साथ मनाया गया। पवित्र मंत्रों के साथ जिनेंद्र भगवान का अभिषेक और पूजा-अर्चना की। धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने निर्वाण कल्याणक के लाडू समर्पित किए।
धर्म विदुषी डॉ ज्योति जैन ने बताया कि भगवान पदम प्रभु जैन धर्म के छठवें तीर्थंकर हैं। मोक्ष कल्याणक हमें राग द्वेष से मुक्ति और संसार के आवागमन से मुक्ति के लिए प्रेरित करता है। तीर्थंकर पदमप्रभु का मोक्ष कल्याणक शिखरजी में मोहनकूंट टोंक नंबर आठ पर हुआ था। आज के ही दिन संध्या के समय चित्रा नक्षत्र में 1000 मुनिराजों के साथ सिद्ध पद को प्राप्त किया था। भगवान पदम प्रभु के बताए मार्ग को अपनाकर अपना जीवन सफल बनाएं।
विज्ञापन

निर्वाण कांड पाठ और आध्यात्मिक भजनों की प्रस्तुति की गई। मंगल आरती, धार्मिक प्रश्न मंच और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर अरुण नंगली, राजकुमार प्रवक्ता, कल्पेंद्र जैन, मुकेश, रामकुमार जैन, संजय दादरी, अरुण औषधि, विवेक प्रवक्ता, दीपक, अनुपम, राजीव मुखिया, राकेश अंबर, जय भगवान, शैली, करुणा प्रियंका, मीनू, अलका, आंचल, ममता, विभा, वर्षा, छवि, सुधा, अशोक शास्त्री, प्रवीण किराना, सुधीर मुखिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed