फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gautam Budh Nagar Champion in Women's Kabaddi

Muzaffarnagar News: महिला कबड्डी में गौतमबुद्धनगर चैंपियन

Fri, 28 Jul 2023 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Gautam Budh Nagar Champion in Women's Kabaddi
पुलिस लाइन में विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते अति​थि
मेरठ जोन की 26वी अंतर जनपदीय पुलिस खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन

पुरुष कबड्डी के फाइनल में पहुंची मुजफ्फरनगर की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में चल रही मेरठ जोन की 26वी अंतर जनपदीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में दूसरे दिन कबड्डी मुकाबले खेले गए। पुरुष कबड्डी के सेमीफाइनल में मुजफ्फरनगर की टीम ने मेरठ को 40-20 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, महिला कबड्डी के फाइनल मैच गौतमबुद्धनगर की टीम मुजफ्फरनगर को 46-33 से हराकर चैंपियन बनीं।
प्रतिसार निरीक्षक मोहम्मद नदीम ने बताया कि बृहस्पतिवार को खेले गए कबड्डी मुकाबलों में महिला वर्ग का फाइनल मैच खेला गया। गौतमबुद्धनगर की टीम मुजफ्फरनगर को 46- 33 से हरा कर मेरठ जोन की महिला कबड्डी चैंपियन बनीं। पुरुष वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल में मुजफ्फरनगर ने मेरठ को 40-20 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच शुक्रवार सुबह खेला जाएगा। शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजीव सब्बरवाल ( अध्यक्ष, जोनल खेलकूद समिति, मेरठ जोन ) रहेंगे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन के विजेता ओर उपविजेता खिलाड़ियों को पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी एवं पूर्व चीफ कोच, उत्तर प्रदेश पुलिस वॉलीबाल टीम सीओ यातायात शरद चंद्र शर्मा ने पुरस्कार दिए। इस अवसर पर कबड्डी कोच अर्जुन सिंह, उपस्थित रहे । संचालन सुभाष पांचाल ने किया।

पुलिस लाइन में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि

पुलिस लाइन में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि

पुलिस लाइन में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि

पुलिस लाइन में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed