{"_id":"623c9a0630322421356e2733","slug":"gaurav-of-muzaffarnagar-has-been-selected-for-asian-championship-and-villagers-is-very-happy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन की खुशी में जश्न का माहौल: मंगोलिया में दमखम दिखाएंगे मुजफ्फरनगर के गौरव, मां ने बेटे के लिए कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयन की खुशी में जश्न का माहौल: मंगोलिया में दमखम दिखाएंगे मुजफ्फरनगर के गौरव, मां ने बेटे के लिए कही ये बड़ी बात
Thu, 24 Mar 2022 09:49 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 24 Mar 2022 09:49 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के गौरव मंगोलिया में दमखम दिखाएंगे। उनका चयन होने पर गांव में जश्न का माहौल है। वहीं मां ने अपने बेटे के लिए बड़ी बात कही है।
विज्ञापन
गौरव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में सोरम गांव के पहलवान गौरव बालियान का चयन मंगोलिया में खेली जाने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। सेना और रेलवे के पहलवानों को हराकर गौरव को टीम इंडिया का टिकट मिला। जीत के बाद पहलवान ने खुशी जताई।
विज्ञापन
मंगोलिया में 19 से 24 अप्रैल तक एशियन चैंपियनशिप खेली जाएगी। केडी जाधव इंडोर स्टेडियम दिल्ली में गुरुवार को टीम इंडिया के चयन के लिए ट्रायल हुए। फ्री स्टाइल के 79 किलो भार वर्ग में सोरम के गौरव बालियान ने दांवपेंच दिखाए। पहलवान ने सेना के दीपक कुमार और रेलवे के जितेंद्र कुमार को हराकर एशियन चैंपियनशिप का टिकट पक्का किया।
विज्ञापन
कामयाबी के बाद गौरव ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि मंगोलिया के लिए उनका चयन हो जाएगा। ट्रायल से पहले कड़ी मेहनत की थी। मंगोलिया में देश को पदक दिलाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। इसके लिए वह अपनी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: रुला देंगी ये तस्वीरें: आखिर मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था, खौफनाक तरीके से उतारा मौत के घाट, नहीं कांपे हत्यारों के हाथ
सोरम में छा गई खुशी
गौरव के हिस्से में एक और कामयाबी आने से सोरम गांव में खुशी का माहौल है। मां बबीता देवी ने कहा कि बेटे की मेहनत रंग लाई है। दिन रात एक कर बेटे ने अपने खेल पर ध्यान लगाया।
यह भी पढ़ें: बड़ी उपलब्धि: मेरठ के शीशराम ने जीता पीएम मोदी का दिल, दिलचस्प है सेना के टैंक ठीक करने से पद्मश्री तक का सफर, तस्वीरें
ट्रायल देखने पहुंचे थे कोच
सोरम में अखाड़ा चलाने वाले गौरव के कोच निर्दोष बालियान भी ट्रायल देखने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि शानदार कुश्ती हुई। गौरव से जिस तरह की उम्मीद थी, वैसा ही प्रदर्शन किया है।