फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gaurav Malviya reached Raipur Nangli after walking 45 thousand kilometers

Muzaffarnagar News: 45 हजार किलोमीटर पैदल चल कर रायपुर नंगली पहुंचे गौरव मालविया

Thu, 16 May 2024 04:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Gaurav Malviya reached Raipur Nangli after walking 45 thousand kilometers
मुजफ्फरनगर। जंगल बचाओ अभियान को लेकर पैदल यात्रा पर निकले गौरव मालविया 45 हजार किलोमीटर पैदल चल चुके हैं। गौरव की यात्रा रतनपुरी के गांव रायपुर नंगली में रुकी हुई है। ग्रामीण सुबह उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वह अपनी पैदल यात्रा पर निकल जाएंगे।
विज्ञापन

गौरव मालविया ने बताया कि अपने शहर कौशांबी से उन्होंने 13 सितंबर 2021 को पैदल यात्रा शुरू की थी। वह 2029 तक अपनी यात्रा पर रहेंगे। अब तक वह 45 हजार किलोमीटर पैदल चल चुके हैं। भारत में बड़ी मात्रा में जंगल काटे जा रहे हैं। जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। पर्यावरण बचाने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। वह अब तक करीब 13 हजार पौधे रोपण कर चुके है, उनका लक्ष्य एक लाख पौधे लगाने का है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह सेना में जाना चाहते थे। किसी वजह से नहीं जा सके। अब वह जंगल बचाओ अभियान पर निकले है। अपनी यात्रा को वर्ष 2029 तक पूरा करेंगे। अब तक 45 हजार किलोमीटर पैदल चल चुके है। उनका लक्ष्य 2 लाख 74 हजार किलोमीटर चलने का है। जिसको वह माउंट एवरेस्ट पर पहुंच कर पूरा करेंगे। अभी तक 12 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लेह लददाख, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा , दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश राज्यों में पैदल यात्रा की है। अब चार धाम के लिए यात्रा पर निकले है। गांव रायपुर नंगली में ग्रामीण गौरव मालविया का सुबह के समय स्वागत करेंगे। इसके बाद गौरव मालविया गंतव्य की ओर बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed