फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Garbage disposal plant will not be allowed to run, there will be protest

Muzaffarnagar News: कूड़ा निस्तारण प्लांट नहीं चलने देंगे, होगा विरोध प्रदर्शन

Sun, 10 Dec 2023 06:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
Garbage disposal plant will not be allowed to run, there will be protest
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव मुबारिकपुर में नगर पालिका परिषद की ओर से बनाए गए कूड़ा निस्तारण प्लांट का फिर विरोध शुरू हो गया है। भाजपा नेता राजू अहलावत ने कहा कि प्लांट को नहीं चलने दिया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

नगर पालिका परिषद ने गांव मुबारिकपुर में पांच बीघा भूमि में 60 लाख रुपये कीमत से कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया हुआ है, जिसका ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। रविवार को भाजपा नेता राजू अहलावत ग्रामीणों के साथ प्लांट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब से यहां पर प्लांट लगा है, तब से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में दुर्गंध और मक्खी का प्रकोप बढ़ गया है। इस कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि यहां पर कूड़ा डालकर कर्मचारी चले जाते हैं। इतना ही नहीं कूड़े के साथ मृत कुत्ते या अन्य जानवर भी डाल दिए जाते हैं, जिससे दुर्गंध उठती रहती है। भाजपा नेता ने चेतावनी दी कि अगर प्लांट चलाया गया तो नगर पालिका कार्यालय पर ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान बिटटू, मनोज, सतेंद्र, आर्यन, बिजेंद्र पाल, मनीष, डा़ संजय, ललित, दुष्यंत, वीरेंद्र, सुदेश, सुरेंद्र, अश्वनी, राजेंद्र, आयुष, पिंटू, चंद्रपाल, विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
इन्होंने कहा-
नगर पालिका परिषद के एसआई नेपाल सिंह ने बताया कि प्लांट करीब 20 दिन से बंद पड़ा है। कर्मचारी न होने के कारण प्लांट नहीं चलाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed