फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gangster Rinku came to commit robbery as soon as he was released from jail.

Muzaffarnagar News: जेल से छूटतेे ही डकैती डालने आया था गैंगस्टर रिंकू

Thu, 06 Feb 2025 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Gangster Rinku came to commit robbery as soon as he was released from jail.
मुजफ्फरनगर। शाहपुर में मंगलवार देर रात मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों के गिरोह ने भोपा में डकैती, शाहपुर में हत्या व चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों से डकैती, चोरी का माल व तमंचेे तथा घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार गैंगस्टर जेल से छूटने के बाद साथियों संग डकैती की घटना करने के लिए आया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल ने प्रेसवार्ता में बताया कि शाहपुर क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर फलावदा निवासी रिंकू, उसके चार साथियों हापुड़ के बाबूगढ़ निवासी पंकज, फलावदा निवासी वंश, शिवम उर्फ टीटी फलावदा और आदित्य को पकड़ा था।
विज्ञापन

गिरोह ने शाहपुर में निरमाणी में पांच मई 2024 की रात में सर्राफ पुष्पेंद्र की दुकान और शाहपुर के मोहल्ला कस्सावान में 26 दिसंबर को चोरी की थी। हरसौली गांव में चोरी करने के दौरान एक सदस्य को बुजुर्ग सोमपाल के पकड़ने पर सरिये से हमला कर सोमपाल की हत्या कर दी थी। 9 दिसंबर को भोपा में अनाज व्यापारी सतीश प्रजापति के घर परिजनों को बंधक बनाकर डकैती डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डकैती में ढाई लाख रुपये मिले थे। इस घटना को पचैंड़ा गांव के रहने वाले अनिल की मुखबिरी पर अंजाम दिया था। गुलशन को 75 हजार, अनिल को 25 हजार, पंकज व शेखर को 50-50 हजार रुपये मिले थे। अनिल कुछ दिन पहले ही पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया। इन घटनाओं से जुड़े सोने-चांदी के जेवरात, साढ़े 14 हजार रुपये नकद, तीन तमंचे, डायजापाम के 4 इंजेक्शन, माॅस्क, सिरिंज, दस्ताने, पास बुक और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई।
इन घटनाओं में शामिल दो बदमाश शेखर व गुलशन की अभी तलाश है। गुलशन जानसठ थाने के गैंगस्टर के मामले में वांछित था। वह जुमानत तुड़वा कर जेल चला गया । रिंकू और पंकज कुछ दिन पहले ही हरिद्वार जेल से जमानत पर आए है। दोनों के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। जेल से आकर गिरोह के सदस्य को एकत्र कर घटना करने आए थे। यह गिरोह रात में डकैती की घटना करने के इरादा से आया था।

n इस तरह गैंग का चला पता शाहपुर क्षेत्र में चोरी की घटना के बाद गुलशन, पंकज, शेखर, रिंकू बाइक पर एक साथ जाते सीसीटीवी में दिखाई दिए थे। इसके बाद पुलिस उन्हें तलाश रही थी। मंगलवार देर रात इस गिरोह के शाहपुर में घटना करने आने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई थी। तब मुठभेड़ में आरोपी पकड़ गए। रिंकू और गुलशन के खिलाफ जानसठ, खतौली, पुरकाजी में चोरी व गैंंगस्टर तथा पुरानी पुलिस मुठभेड़ के मुकदमे दर्ज है। शेखर पर हत्या का मुकदमा है। उसने दिल्ली में फायरिंग भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed