फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gangster charged with eight accused of double murder

दोहरे हत्याकांड के आठ आरोपियों पर गैंगस्टर

Thu, 25 Mar 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Gangster charged with eight accused of double murder
दोहरे हत्याकांड के आठ आरोपियों पर गैंगेस्टर लगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड स्थित शांतिनगर में करीब दस माह पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड के सभी आठ आरोपियों पर नई मंडी पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर में करीब दस माह पूर्व दो दोस्तों की हत्या कर दी गई थी। इनमें से शामली के सिंभालका निवासी अमित की लाश बंद मकान में और दूसरे बुलंदशहर निवासी अनुज उर्फ अन्नू का शव तीन दिन बाद गांव बढे़ड़ी के जंगल में जमीन में दबा मिला था। मामले में पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें जिला बुलंदशहर के गांव सैदपुरा निवासी हिटलर, गांव सैगली निवासी नरेंद्र, गांव चिगरागढ़ी निवासी नितिन, जनपद गौतमबुद्धनगर के बादलपुर निवासी अमित शर्मा व जोगेंद्र, गांव बढे़ड़ी निवासी सागर, शहर के अंकित विहार निवासी गौरव पंडित और बचनसिंह कॉलोनी निवासी मोहित शामिल थे। सभी आरोपी जिला कारागार में बंद हैं। नई मंडी इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने उक्त सभी आरोपियों को गैँगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध कर दिया है। इनमें हिटलर को बतौर गैंग लीडर और अन्य सभी को गैंग का सदस्य होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed