{"_id":"6029480a8ebc3ee90c1d78af","slug":"gangster-act-on-mla-naheed-hasan-s-family-is-condemnable-sikander-devband-news-mrt52534230","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक नाहिद हसन के परिवार पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई निंदनीय : सिकंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक नाहिद हसन के परिवार पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई निंदनीय : सिकंदर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक नाहिद हसन के परिवार पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई निंदनीय : सिकंदर
देवबंद। सपा के पूर्व जिला महामंत्री सिकंदर अली ने कैराना विधायक चौधरी नाहिद हसन और उनकी मां पूर्व सांसद तबस्सुम हसन समेत 40 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है।
सपा नेता सिकंदर अली ने कहा कि मरहूम सांसद चौधरी मुनव्वर हसन के निधन के बाद उनके परिवार ने गरीब मजलूमों के हक की आवाज उठाने का काम किया। विधायक नाहिद हसन ने भी मौजूदा हालात में किसान आंदोलन को समर्थन दिया है। किसान विरोधी नीतियों का विरोध करने वाले नेतागण, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उसी तरह से पूर्व सांसद तबस्सुम हसन व कैराना विधायक चौधरी नाहिद हसन समेत 40 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई किया जाना निंदनीय है। सिकंदर अली ने कहा कि सपा का एक-एक कार्यकर्ता विधायक नाहिद हसन के परिवार के साथ खड़ा है। वह भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से डरने वाले नहीं हैं।