फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ganga of promises flowing among voters in Khatauli

खतौली में मतदाताओं के बीच बह रही वादों की गंगा

Sun, 06 Feb 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ganga of promises flowing among voters in Khatauli
गौरव भाटी, कांग्रेस - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली में मतदाताओं के बीच बह रही वादों की गंगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव का प्रचार अंतिम चरण में पहुंचना शुरू हो गया है। प्रत्याशियों ने ताकत झोंक दी है। सब अपने एजेंडे को लेकर मतदाताओं के बीच में है। विकास, शिक्षा और चिकित्सा की बातें की जा रही है। एतिहासिक सीट ने प्रदेश को कई बार मंत्री दिए हैं। देखने वाली बात यह होगी कि इस बार खतौली क्या फैसला करेगा।
भाजपा विधायक : विक्रम सैनी
सवाल : जनता आपको दोबारा से क्यों वोट दें?
जवाब: हमने गुंडागर्दी को खत्म किया है। कानून व्यवस्था सुधरी है और विकास जनता तक पहुंचा है। इन्हीं मुद्दों पर वोट मांग रहे हैं।
सवाल : आपके पांच साल का रिपोर्ट कार्ड क्या है, खुद को किस तरह आंकते हैं।
जवाब : खतौली गंगनहर पुल पर जो घाट है, वहां पर पिकनिक प्वाइंट बनवाया। जहां पर रोज गंगा की आरती होती है। खतौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक ऑक्सीजन प्लांट लगवाया। गांव और खेतों तक जाने वाले रास्ते बनवाएं। सरकारी की योजनाएं और अपनी निधि का लाभ लोगों को दिया है।
विज्ञापन

सवाल : जानसठ क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड और मंडी समिति की मांग लोग कर रहे हैं।
जवाब : मेरे सामने पिछली बार किसी ने ये मुद्दे नहीं उठाए थे। इस बार विधायक बनने पर इन मुद्दों का समाधान कराया जाएगा।
सवाल : दोबारा किस एजेंडे को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।
जवाब : मेरा ही नहीं, भाजपा सरकार का एजेंडा विकास का है। प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर आगे बढ़ना है। जिसका जो हक है, उसे मिलेगा।
सवाल: अगर आप दोबारा विधायक बनते हैं, तो पहले कौन सा काम करेंगे।
जवाब: शिक्षा और चिकित्सा पर ज्यादा ध्यान देंगे। अधूरी सड़कें बनवाई जाएगी।
राजपाल सैनी : सपा-रालोद गठबंधन
सवाल : जनता आपको वोट क्यों दें?
जवाब : जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जूझता हूं। काम और व्यवहार से दिल जीता है।
सवाल : चुनाव लड़ने का आपका एजेंडा क्या है?
जवाब : किसान का बेटा हूं। किसान-मजदूर समृद्ध हो। भाईचारा कायम हो। भाईयों के बीच में जोर दरार डाली गई है, उसे खत्म किया जाएगा।
सवाल : खतौली क्षेत्र की आपको सबसे बड़ी समस्या क्या लग रही है।
जवाब : भाजपा ने भाईचारा खत्म कर दिया, यही सबसे बड़ी समस्या है। हम इस नफरत को खत्म करना चाहते हैं।
सवाल : इस बार आपने अपने बेटे को चुनाव क्यों नहीं लड़ाया?
जवाब : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह से मैने कहा था कि बेटे को ही चुनाव लड़वा दो, लेकिन उन्होंने मुझे टिकट दिया। नेताओं के फैसले पर चुनाव लड़ रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल: अगर आप दोबारा विधायक बनते हैं, तो पहले कौन सा काम करेंगे।
जवाब : पहला काम विकास कराने का होगा। भाजपा ने पांच साल में कोई काम नहीं कराया है। हिंदू - मुस्लिम की बातें की है। गठबंधन की सरकार बनने पर विकास कार्य कराए जाएंगे।
सवाल : मंत्री और सांसद रहने के दौरान कौन सा बड़ा काम किया।
जवाब : हर गांव में मेरे नाम का पत्थर है। पूरा क्षेत्र सच जानता है। जब-जब मुझे ताकत मिली, पूरे क्षेत्र में विकास कराया गया।
गौरव भाटी-कांग्रेस प्रत्याशी
सवाल : जनता आपको वोट क्यों दें?
जवाब : कांग्रेस को जब-जब मौका मिला लोगों की सेवा की। जाति-धर्म की राजनीति से समाज को बचाने के लिए कांग्रेस को वोट मिलना चाहिए।
सवाल : चुनाव लड़ने का आपका एजेंडा क्या है?
जवाब : युवा, किसान - मजदूर, व्यापारी की समस्या मेरा एजेंडा है। भर्ती प्रक्रियाएं अधूरी पड़ी है और भाजपा सरकार फर्जी आंकड़े पेश कर रही है। बेरोजगारी मेरा एजेंडा है।
सवाल : आपको मौका मिला तो कौन सा काम पहले करेंगे?
जवाब : चिकित्सा की व्यवस्था हर घर तक पहुंचाने का कार्य करना है। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है। स्कूलों में शिक्षक नहीं है, इसलिए इन कार्यों को पूरा कराने का काम किया जाएगा।
सवाल : खतौली क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या नजर आ रही है?
जवाब : आवारा पशुओं से किसान परेशान हैं। युवाओं के पास रोजगार नहीं है। क्षेत्र में रोजगारपरक शिक्षा की व्यवस्था करनी है।
सवाल : आप युवा है, युवाओं के लिए कौन सा काम करेंगे?
जवाब : कांग्रेस की सरकार बनीं तो युवाओं को मोबाइल और बेटियों को स्कूटी दी जाएगी। कांग्रेस सरकार करके दिखाने में यकीन करती है।
करतार भड़ाना-बसपा प्रत्याशी
सवाल : जनता आपको वोट क्यों दें?
जवाब : 2012 में विधायक रहने के दौरान हर गांव-गली में विकास कार्य कराए थे। वहीं, विकास कार्य मेरी पहचान है। बसपा सरकार की उपलब्धियां है, भाईचारे की नीति पर वोट मांग रहा हूं।
सवाल : चुनाव लड़ने का आपका एजेंडा क्या है?
जवाब : खतौली क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना, रोजगारपरक शिक्षा, खेलकूद के मैदानों की व्यवस्था, सड़कों का मेरा मुद्दा है।
सवाल : खतौली क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या क्या है?
जवाब : 2017 के बाद यहां भाजपा सरकार ने विकास कार्य नहीं कराए। बिजली, पानी, कूड़ा निस्तारण की समस्या का समाधान नहीं हुआ। यह क्षेत्र की समस्या बन गई है।
सवाल : आपने विधायक रहते कौन से कार्य यहां कराए थे?
जवाब : गांवों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम किया। आठ करोड़ की विधायक निधि से घर-घर तक विकास पहुंचाया। सड़कें बनवाई और बुजुर्गों को पेंशन दिलाने का काम किया गया।

सवाल : अगर जनता ने आपको दोबारा मौका दिया तो कौन से कार्य करेंगे?
जवाब : असली विकास कार्य बसपा करती है। भाजपा सरकार सिर्फ बातें करती है। उन्हें मौका मिला तो जहां से विकास कार्य छूट गए थे, वहीं से शुरू किए जाएंगे।

करतार भड़ाना, बसपा प्रत्याशी

करतार भड़ाना, बसपा प्रत्याशी- फोटो : MUZAFFARNAGAR

राजपाल सैनी, प्रत्याशी रालोद-सपा

राजपाल सैनी, प्रत्याशी रालोद-सपा- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विक्रम सैनी, प्रत्याशी भाजपा

विक्रम सैनी, प्रत्याशी भाजपा- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed