फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ganga Ghat lit up with eleven thousand diyas

ग्यारह हजार दीयों से जगमगाया गंगा घाट

Sun, 23 Oct 2022 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ganga Ghat lit up with eleven thousand diyas
मुजफ्फरनगर : शुकतीर्थ में दीयों से सजा गंगाघाट। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ का गंगा घाट दीपों से जगमग हो गया। रंगोली बनाई गई और 11 हजार दीप जलाए। महाआरती में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्राचीन तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह और उनकी पत्नी अंजना सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल ने गंगा घाट पर दीपक जलाकर मां गंगा की पूजा व माँ गंगा की महाआरती में भाग लिया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार के नेतृत्व में एसडी इटर कॉलेज की छात्र--छात्राओं ने सुंदर रंगोलियां बनाकर गंगा घाट की शोभा बढ़ाई।

गंगाघाट पर बड़ी स्क्रीन लगाकर दीपावली शुभकामना संदेश प्रसारित किया गया। अतिथियों ने क्षेत्र के लोगों को भाईचारे से त्योहार मनाने का आह्वान किया। उपजिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार, तहसीलदार संजय सिंह, नायब तहसीलदार जसमेंद्र सिंह, स्वामी विष्णु आचार्य महाराज, भाजपा नेता जोगेंद्र वर्मा, आचार्य प्रेम शंकर, सुरेंद्र चौधरी, डॉ. वीरपाल सहरावत, बृजवीर सिंह, राम कुमार शर्मा, प्रदीप निर्वाल, अरुण पाल, वन रक्षक अमित कुमार, अधिशासी अधिकारी सुरजीत कुमार गौतम, एडीओ चंद्र प्रकाश शर्मा, आचार्य गिरीश चंद उप्रेती, विनोद शर्मा, सुरेंद्र प्रधान, प्रधान राजपाल सैनी, नीरज रॉयल, डॉ.महकार सिंह, देवेंद्र आर्य आदि उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर : गंगा घाट पर दीपक जलाते प्रभारी मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, डीएम और अन्य लोग।

मुजफ्फरनगर : गंगा घाट पर दीपक जलाते प्रभारी मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, डीएम और अन्य लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed