फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ganga Aarti in Shuktirth, devotees camp in the city of faith

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में गंगा आरती, आस्था की नगरी में श्रद्धालुओं का डेरा

Sat, 15 Jun 2024 03:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Ganga Aarti in Shuktirth, devotees camp in the city of faith
मोरना। आस्था की नगरी शुकतीर्थ में आरती के साथ गंगा दशहरा मेले की शुरुआत हो गई। दूर-दराज से यहां श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मेले में लोगों ने खरीदारी की और विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल के साथ विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, श्रद्धालुओं और साधु-संतों ने गंगा आरती की। मुख्य घाट पर आरती में शामिल होने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे थे। घाट पर उत्सव का माहौल रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि मुख्य स्नान 16 जून को होगा, इसके लिए जिला पंचायत की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मेले में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, डॉ. महकार सिंह, एएमए पवन गोयल, विनोद शर्मा, सुरेंद्र सिंह, संघ डायरेक्टर आशीष, कपिल राठी, विपुल सहरावत, राजकुमार प्रधान, नेमपाल प्रधान, अक्षय शर्मा, आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री, प्रशांत कुमार, सचिन करानिया, तरुण पाल, अमित रावल, अमरकांत मलिक, विपिन त्यागी, प्रधान राजपाल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा स्नान के लिए पहुंचने लगे श्रद्धालु
मोरना। जिला पंचायत के तत्वावधान में शुरू हुए गंगा दशहरा मेले में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु कार और बसों में सवार होकर मेले में पहुंच रहे हैं। नगरी में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि मुख्य स्नान 16 जून को होगा। श्रद्धालु गंगा घाट पर स्नान करने के बाद हनुमद्धाम, गणेश धाम, शिव धाम, दुर्गा धाम, मां पीतांबरा, श्री गंगा मंदिर आदि मंदिरों में पूजा अर्चना कर श्रद्धा भाव से प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांग रहे हैं। संवाद
मेले में श्रद्धालुओं ने की खरीदारी
मोरना। मेले के बाजारों में सामान खरीदने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मंदिरों के मुख्य द्वार और मेले में जगह जगह पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार ने मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मोरना चिकित्साधिकारी डॉ. सतेंद्र कुमार, डॉ. राजेन्द्र सिंह, पंकज माहेश्वरी, ब्रजवीर सिंह भी पहुंचे। संवाद

उत्तराखंड से छोड़ा गया पानी
बाणगंगा में पानी नहीं आने से श्रद्धालुओं और संतों के बीच नाराजगी पनप रही थी। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने हरिद्वार के अधिकारियों से बात की, जिसके बाद बृहस्पतिवार रात के समय पानी छोड़ा गया। शुक्रवार को पानी पहुंच गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि मुख्य स्नान तक पर्याप्त पानी बाणगंगा में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed