{"_id":"671ff2fdac7c4b421200edb8","slug":"gang-selling-pistols-caught-seven-including-five-smugglers-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-132949-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पिस्टल बेचने वाला गिरोह पकड़ा, पांच तस्कर सहित सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पिस्टल बेचने वाला गिरोह पकड़ा, पांच तस्कर सहित सात गिरफ्तार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खालापार थाना पुलिस ने ऑन डिमांड पिस्टल बेचने वाला गिरोह पकड़ा है। पिस्टल बेचने को ऑनलाइन भुगतान प्राप्त किया था। गिरोह के सरगना मेरठ निवासी आजम व उसके चार साथी तस्करों सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी पिस्टल खरीदने आए थे। पुलिस ने दो वाहन, दो पिस्टल व तीन तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मेरठ रोड सिंचाई विभाग कार्यालय के सामने से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पांच आरोपी गाजियाबाद नंबर की कार में सवार होकर पिस्टल की डिलीवरी देने आए थे। जबकि दो आरोपी बाइक पर डिलीवरी लेने के लिए पहुंचे थे। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह का सरगना मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट की जन्नत मस्जिद के पीछे जाटो वाली गली में रहने वाला आजम रिजवी है। उसे व उसके साथी थाना सरधना के पोस्ट मलहगा निवासी विवेक नागर उर्फ हैप्पी, नावला मंसूरपुर निवासी प्रतीक त्यागी, जानसठ क्षेत्र के गांव मंतोडी निवासी मनीष, खतौली के यमुना विहार निवासी ऋषभ प्रजापति को पकड़ा है। जो कार से डिलीवरी देने आए थे। छपार के गांव रई निवासी विशाल अपने दोस्त खतौली के यमुना विहार निवासी प्रतीक के साथ पिस्टल खरीदने आया था।
एसपी सिटी ने बताया कि आजम पिस्टल बेचने वाले गिरोह का सरगना है। वह पिस्टल की व्यवस्था करता है। विशाल ने बताया कि उसने एक पिस्टल का ऑनलाइन एडवांस भुगतान नावला निवासी प्रतीक त्यागी को किया था। उसके माध्यम से मनीष को ऑडर दिया था। आज पिस्टल की डिलीवरी होनी थी। कार सवार आरोपियों ने बताया कि वह सभी दोस्त हैं और पिस्टल बेचने का काम करते हैं। इस काम में हुए लाभ को आपस में बांट लेते हैं। एक पिस्टल की डिलीवरी दी जानी थी। बरामद एक अन्य पिस्टल तथा तीन तमंचे दूसरे लोगों को बेचने थे। बरामद कार ऋषभ की है, जिसे वह इस काम में प्रयोग करते हैं। कार भी वहीं चला रहा था।