फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gang of thieves busted, five accused arrested

Muzaffarnagar News: बाट चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 May 2023 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
Gang of thieves busted, five accused arrested
आरोपियों के कब्जे से सात बाट, चोरी की कार बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। थाना पुलिस ने आसपास के क्षेत्र से बाट चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात बाट, चोरी की कार बरामद की। आरोपियों के खिलाफ भोपा सहित कई थानों पर मुकदमे दर्ज है।
थाना प्रभारी के मुताबिक अप्रैल में भोपा थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा गांव के निकट लगाए गए खाईखेड़ी शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र से चोरों ने कई बाट चोरी कर लिए थे। इस संबंध में चीनी मिल के चौकीदार संदीप ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को पांच बाट चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों ने अपना नाम मुस्तकीम निवासी सिंघावली मंसूरपुर, हुसैन कुकड़ा, इस्तकार सीकरी, राजेंद्र रामपुरी मुजफ्फरनगर, इसरार रहमत नगर खालापार बताया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों ने चरथावल, घिसू खेड़ा आदि कई स्थानों पर बाट चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दिया था। साथ ही मुजफ्फरनगर क्षेत्र से कार चोरी की थी, उसी में सवार होकर वह चोरी करने के लिए जाते थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed