फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gang absconding accused arrested after one year

गैंगरेप का फरार आरोपी एक वर्ष बाद गिरफ्तार

Fri, 25 Oct 2019 07:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
Gang absconding accused arrested after one year
देवबंद (सहारनपुर)। गैंगरेप के मामले में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे गैंगरेप के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गैंगरेप की वारदात में फरार चल रहे दुगचाड़ा गांव निवासी रविंद्र को पुलिस ने एक वर्ष के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2018 में क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रविंद्र समेत कई लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविंद्र तभी से फरार चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस मुखबिर की सूचना पर पुलिस रविंद्र के घर पहुंची तो वह पुलिस को देख भागने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर ही उसे दबोच लिया गया। जिसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मोहल्ला कोहला बस्ती निवासी नदीम और रविदास मार्ग निवासी शहजाद का शांतिभंग की धारा में चालान किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों लोग सार्वजनिक स्थान में आपस में झगड़ा कर शांति व्यवस्था खराब करने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

160 नशीली गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, जेल भेजे : देवबंद। कोतवाली पुलिस ने तलहेड़ी बुजुर्ग से दो लोगों को नशे की 160 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक बिजनौर थाना धामपुर के मोअज्जमपुर गांव निवासी बिजेंद्र कुमार और परमजीत सिंह बृहस्पतिवार की देर शाम तलहेड़ी बुजुर्ग पेट्रोल पंप के समीप संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा तो वह भाग खड़े हुए। पीछे कर उन्हें दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 80-80 नशे की गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed