फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ganesh Festival descended faithful

धूमधाम से निकाली गणपति बप्पा की शोभायात्रा

Fri, 18 Sep 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 18 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Festival descended faithful
मुजफ्फरनगर। भगवान गणपति के जन्मोत्सव पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल झांकियों ने लोगों का मन मोहा। शोभायात्रा नवीन मंडी स्थल से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुल के रास्ते से मंडी गणपति धाम पहुंची।
विज्ञापन


शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में कई बैंड बाजे और झांकियां शामिल हुई।  काली अखाड़ा, राधा कृष्ण और शंकर पार्वती नृत्य, शेष सैय्या पर लक्ष्मीनारायण, मां शेरावाली का दरबार, गणेश जी का विराट स्वरूप, के अलावा पंजाब का भंगड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


शोभायात्रा के कारण शहर में कई स्थान पर जाम की स्थिति बनी रही। भगवान गणपति जी का रथ खींचने को भक्तों में होड़ मची थी। पूरे शहर को भव्य तोरण द्वार से सजाया गया था। शहर के अलावा आसपास के देहात क्षेत्रों से भी लोग शोभायात्रा देखने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान संजय मित्तल, विवेक, रघुराज गर्ग, संजीव कुमार, नरेंद्र कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। शोभायात्रा में भगवान गणपति के नयनाभिराम स्वर्ण श्रृंगार ने सभी को मोहित किया। शोभायात्रा का शुभारंभ भीमसेन कंसल, सपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल आदि मौजूद रहे।

विश्वकर्मा जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर। भगवान विश्वकर्मा की जयंती को समारोह पूर्वक मनाई गई। यज्ञ-हवन किया गया। दुपहर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान विश्वकर्मा के जीवन चरित्र पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।

भगवान विश्वकर्मा दिवस महोत्सव में समाज की ओर से भोपा रोड स्थित विश्वकर्मा चौक पर हवन कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ब्रह्माजी के कहने पर भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि का निर्माण किया।

आज जगत भगवान विश्वकर्मा का ऋणी है। दोपहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ने किया। बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

इस दौरान सीताराम धीमान, मुकेश धीमान, संजीव विश्वकर्मा, जगदीश पांचाल, डॉ नरेश विश्वकर्मा, पवन, आनंद प्रकाश, सुरेश, अरुण धीमान, सोमदत्त, भूषण, सुनील, भवन सिंह, डॉ नेत्रपाल धीमान, आत्माराम, रामपाल धीमान, प्रमोद, सत्यपाल, ओम सिंह, कालूराम आदि मौजूद रहे।

उधर, रामपुरी स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा दिवस महोत्सव के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि डीएसओ मदन यादव, आचार्य गुरुदत्त आर्य, पूर्व विधायक अशोक कंसल, ठाकुर नकली सिंह, सपा नेता गौरव स्वरूप ने भगवान विश्वकर्मा के आदर्श को जीवन में अपनाने पर बल दिया।


 कहा कि आज जिस आधुनिक युग में हम जी रहे हैं, वो भगवान विश्वकर्मा की ही देन है। मुकेश धीमान, जगदीश पांचाल, पं ज्ञानचंद, बाबूराम पांचाल, विजय शुक्ला, हरीश त्यागी, राधेश्याम विश्वकर्मा, अरुण, शेरपाल, बलविंदर सिंह, देशपाल, मनोज, नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed