फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Games India will be the center of Muzaffarnagar

खेलों इंडिया में 14 खेलों को बढावा

Sat, 15 Aug 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Games India will be the center of Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि खेल मंत्रालय भारत सरकार ने जिला स्तर पर 1000 खेलो इंडिया सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। जनपद में भी यह सेंटर बनेगा। इन केंद्रों में खिलाड़ियों के जमीनी स्तर के प्रशिक्षण को मजबूत करने के लिए भूतपूर्व खेल चैंपियनों को लगाए जाने की योजना है। योजना के अंतर्गत खेलों इंडिया केंद्र पर तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, साइकिलिंग, तलवारबाजी, हाकी, जूडो, रोइंग, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन, कुश्ती को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि इन 14 खेलों का प्रशिक्षण देने के लिए भूतपूर्व चैंपियन की चार श्रेणियां बनाई गई है। ऐसे भूतपूर्व चैंपियन जिन्होंने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघों के तहत मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। दूसरे मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघों द्वारा आयोजित सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, खेलों इंडिया गेम्स में पदक विजेता रहे हो, ऐसे भूतपूर्व चैंपियन जिन्होंने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों में पदक विजेता रहे हो तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघों द्वारा आयोजित सीनियर नेशनल चैंपियनशिप गेम्स में प्रतिभाग किया हो। प्रशिक्षण दिए जाने के इच्छुक भूतपूर्व चैंपियन जो निर्धारित मानकों को पूरा करते हों 18 अगस्त तक उनके यहां आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed