{"_id":"5f36d9d78ebc3e3d0c71088c","slug":"gallantry-award-to-former-adg-and-ssp-muzaffarnagar-news-mrt4963092170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एडीजी और एसएसपी को गैलेंटरी अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व एडीजी और एसएसपी को गैलेंटरी अवॉर्ड
विज्ञापन
एसएसपी अभिषेक यादव।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। एक साल पहले एक लाख के इनामी रोहित सांडू व उसके गैंग का सफाया करने पर पूर्व एडीजी प्रशांत कुमार व एसएसपी अभिषेक यादव समेत छह पुलिसकर्मियों को पुलिस सेवा के सर्वोच्च सम्मान गैलेंटरी अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। एसपी सिटी समेत दो एसआई व एक कांस्टेबल इस पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं।
देशभर में स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए राष्ट्रपति द्वारा गैलेंटरी अवॉर्ड प्रदान किए जाते हैं। ये पुलिस सेवा के सर्वोच्च सम्मान है। इस बार सर्वोच्च गैलेंटरी अवॉर्ड के लिए सम्मानित होने वाले अफसर- पुलिसकर्मियों में से पांच जनपद मुजफ्फरनगर के हैं, वहीं पूर्व एडीजी मेरठ जोन को भी मुजफ्फरनगर में हुए सांडू एनकाउंटर के लिए ही सम्मानित किया गया है। गैलेंटरी अवॉर्ड पाने वालों में पूर्व आईजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार, एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी सतपाल आंतिल, एसआई क्राइम ब्रांच प्रवेश शर्मा, वर्तमान भौराकलां एसओ अजय कुमार और कांस्टेबल विनीत कपासिया शामिल हैं।
------------
अवॉर्ड घोषित, मिलने में लगेगा समय
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले पुलिस सेवा के सर्वोच्च सम्मान गैलेंटरी अवॉर्ड की घोषणा तो कर दी गई है, लेकिन अवॉर्ड कब दिया जाएगा, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस गैलेंटरी अवॉर्ड हर वर्ष केवल 15 अगस्त और 26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रमों में ही प्रदान किए जाते हैं। इस बार कोविड-19 के चलते कार्यक्रम आयोजन होना संभव नहीं है, इस कारण फिलहाल अवॉर्ड कब मिलेगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि अवॉर्ड पाने के लिए पुलिसकर्मियों को 26 जनवरी तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

एसपी सिटी सतपाल आंतिल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन