फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Future will shine with new education policy: Gajendra

नई शिक्षा नीति से निखरेगा भविष्य

Sun, 15 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Future will shine with new education policy: Gajendra
खतौली सीताशरण इण्टर कालेज में आयोजित गोष्ठी में उपस्थित अतिथिगण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, खतौली। सीता शरण इंटर कॉलेज खतौली के सभागार में नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीआईओएस गजेंद्र कुमार, नीलकंठ ग्रुप के एडवाइजर डॉ. डीसी शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ संत कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. नितिन सिंह ने मुख्य अतिथियों का स्वागत तुलसी के पौधे प्रदान कर किया। डीआईओएस ने कहा कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी का उद्देश्य भारत में प्रदान की जाने वाली शिक्षा को वैश्विक स्तर पर लाना है। जिससे भारत एक वैश्विक ज्ञान शक्ति बन सके। डॉ. डीसी शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बड़े स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। जिसमें शिक्षकों को ज्ञान, अध्यात्म और संस्कार के साथ छात्रों का सर्वांगीण विकास करना होगा।
विज्ञापन

एसडी इंटर कॉलेज मीरापुर के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार, डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला और डॉ. पंकज कुमार ने विचार रखे। मौके पर डॉ. संत कुमार, करेल सिंह, अनुराग जैन, डॉ. कविता गुप्ता, सविता, जगदीश कुमार, उमा रानी, अजय राठी, संजय राणा, अनिल शास्त्री, चिराग सिंगल उपस्थित रहे।

खतौली स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण।

खतौली स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed