फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fury created due to the removal of soil of two graves in the cemetery

कब्रिस्तान में दो कब्रों की मिटटी हटी मिलने से बना रोष

Sun, 13 Mar 2022 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fury created due to the removal of soil of two graves in the cemetery
मुजफ्फरनगर, भोपा। क्षेत्र के गांव सीकरी में शनिवार को कब्रिस्तान में महिला व पुरुष की कब्र की मिटट़ी हटी मिलने से माहौल गर्मा गया। लोगों में रोष बन चला। पता चलने पर लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। कब्रों पर मिटटी डलवा कर उन्हें ढ़का गया है। घटना को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी अनवर व मुनव्वर शनिवार सुबह ट्रैक्टर पर पास के गांव योगेंद्र नगर में मजदूरों को लेने जा रहे थे। तो उन्हें गांव से बाहर कब्रिस्तान में एक कब्र उखड़ी पड़ी दिखी। नजदीक पहुंचने पर कुछ ही दूरी पर एक दूसरी कब्र भी उखाड़ी मिली। दोनों युवकों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों को दी तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कब्रिस्तान में पहुंच गए। वह हंगामा करने लगे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्राम प्रधान राजेंद्र, मुस्तफा, फरीद, कफिल, खलील, इशरत, गुफरान, अयूब आदि गणमान्य लोगों की मदद से ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में दोनों कब्रों को मिट्टी से ढका गया। एक बार तो कब्र से शव निकालने की भी बता उठी थी। पुलिस ने ऐसा होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले
ग्रामीणों का कहना था कि लगभग 21 दिन पूर्व बुजुर्ग महिला असगरी व तीन माह पूर्व अहमद मियां की मौत हुई थी। इन दोनों कब्रों की मिट्टी हटाकर शव के साथ छेड़छाड़ की गई है। यह सब किसी तांत्रिक की शरारत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई शरारत तो कोई बता रहा तंत्र क्रिया
कब्रिस्तान में दो कब्रों से मिट्टी हटाने को लेकर लोगों में कई प्रकार की चर्चाएं है। कुछ लोगों का कहना है कि किसी शरारती ने यह सब किया है तो कुछ गीदड़ जैसे जंगली जानवर द्वारा मिट्टी हटाना बता रहा है। तंत्र क्रियाओं पर विश्वास करने वालों का कहना है कि होली से पहले किसी ने तांत्रिक क्रिया के लिए ऐसा किया है।

ये बोले अधिकारी
भोपा सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि प्रथम दृष्टा कब्रों की मिट्टी को किसी जंगली जानवर द्वारा हटाया जाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर बिंदु पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed