फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fury among farmers due to reduction in SMS charge

एसएमएस चार्ज कटने से किसानों में रोष

Tue, 18 Feb 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fury among farmers due to reduction in SMS charge
परासौली गांव में किसान के खाते से एसएमएस चार्ज कटने की हुक्के पर चर्चा करते ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना/परासौली। कस्बा व देहात क्षेत्र में प्रत्येक किसान के बैंक खाते से 10 रुपये एसएमएस चार्ज कटने लगा है। जिससे किसानों में रोष है। परासौली गांव में हुक्का चौपाल में किसानों ने इसका विरोध करते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजने की बात कही।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली में सोमवार को अनिल कुमार सैनी के घेर में हुक्का चौपाल हुई। किसानों ने बताया कि 2-3 दिन पहले से किसानों के गन्ने के खाते से 10 रुपये एसएमएस चार्ज कटने लगा है। पूर्व प्रधान भोपाल शर्मा ने कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान समय पर न होने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। किसान के पास पैसा नहीं होगा तो बाजार में कहा से आएगा। धर्मपाल सैनी ने कहा कि किसान के गन्ने के खाते पर 10 रुपये एसएमएस चार्ज लगाकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों ने कहा कि वे इस समस्या के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र लिखेंगे। मौके पर रमेश चंद, संजय, संदीप, ओमबीर, इलमचंद, अमित व अनिवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed