फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fund of 58 thousand farmers stuck in Aadhaar

आधार में अटकी 58 हजार किसानों की निधि

Thu, 20 Feb 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fund of 58 thousand farmers stuck in Aadhaar
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 58 हजार किसानों की निधि आधार के कारण फंसी हुई है। साथ ही 45 हजार किसान ऐसे हैं जिनके बैंक खाते या आईएफएस कोड गलत हैं। जब तक इन्हें ठीक नहीं कर लिया जाता, किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जनपद में दो लाख 54 हजार 284 किसान पंजीकृत हैं लेकिन बड़ी तादाद में किसानों को योजना का लाभ नहीं मिला है। योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को आधार कार्ड की फीडिंग कराना अनिवार्य है लेकिन 58 हजार किसानों के आधार नंबर विभाग तक नहीं पहुंचे हैं। इसलिए इन किसानों को सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा। इसके साथ ही 45 हजार किसानों को अपने खाते या आईएफएस कोड सही कराने होंगे। तभी उनके खातों में धनराशि जा पाएगी।
विज्ञापन

-----
किसान स्वयं अपडेट कर सकते हैं आधार
उप निदेशक कृषि जसवीर तेवतिया ने बताया कि किसान स्वयं ही अपने आधार नंबर को पीएम किसान पोर्टल पर अपडेट कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की कृषि मंत्रालय की वेबसाइट पर फार्मर कॉर्नर पर क्लिक कर किसान अपने आधार को अपडेट कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि खाता संख्या एवं आईएफएस कोड सही करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed