फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Frost at night, fog in the morning and sunshine during the day

Muzaffarnagar News: रात में पाला, सुबह कोहरा और दिन में धूप

Mon, 25 Dec 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 25 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Frost at night, fog in the morning and sunshine during the day
भोपा में कोहरे के बीच से गुजरती कार : संवाद
- आलू के किसानों की मौसम ने बढ़ाई चिंता, झुलसा रोग का खतरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रात में पाला और दिन में तेज धूप ने आलू के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फसल के झुलसा रोग की चपेट में आने की आशंका है। हालांकि गेहूं, गन्ने और सरसों को नुकसान नहीं है।

रात के तापमान में लगातार बदलाव हो रहा है। तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 6.3 डिग्री का अंतर आ चुका है। न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है, साथ ही रात के समय पाला पड़ रहा है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान आलू के किसानों को हो सकता है। अधिक पाले के कारण पछेती आलू में झुलसा रोग की संभावना बढ़ जाती है। अगर किसानों को आलू की पत्तियां पीली दिखें तो खास तरह की सावधानी बरतनी चाहिए। इस बीमारी से आलू की फसल को नुकसान होता है। चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्या डॉ. नरेश कुमार मलिक का कहना है कि पाला आलू को अधिक नुकसान कर सकता है, अन्य फसलों के लिए इतना नुकसानदेह नहीं है। उधर, सुबह के समय कोहरा छाए रहने से यातायात पर भी असर पड़ रहा है। वाहनों की रफ्तार धीमी रहती है।
विज्ञापन


इस तरह घटता गया रात का पारा
तिथि तापमान
24 दिसंबर 5.3 डिग्री
23 दिसंबर 8.8 डिग्री
22 दिसंबर 11.6 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed