फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Freezers will be installed in every ward, arrangements will be made for 18 km of Kanwar

Muzaffarnagar News: प्रत्येक वार्ड में लगेंगे फ्रीजर, 18 किमी करेंगे कांवड़ की व्यवस्था

Fri, 27 Jun 2025 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Freezers will be installed in every ward, arrangements will be made for 18 km of Kanwar
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। नगर पंचायत बोर्ड बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। प्रत्येक वार्ड में ठंडे पानी के लिए फ्रीजर लगेंगे। कांवड़ यात्रा के लिए बेहतर इंतजाम होंगे। तय किया गया कि करीब 18 किमी के एरिया में नगर पंचायत की ओर से सुविधा प्रदान की जाएगी।
नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष जहीर फारुकी की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा के संचालन में बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई। कांवड़ यात्रा को भव्य, सुविधाजनक बनाने और कांवड़ यात्रा में नगर पंचायत की ओर से की जाने वाली सुविधाओं के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
विज्ञापन


नगर पंचायत सभागार की मरम्मत, स्कूलों में स्मार्ट स्क्रीन, कैमरे और टाइल्स के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बताया गया कि अगले एक सप्ताह में पुरकाजी के सभी वार्डों में ठंडे पानी के फ्रीजर लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। चेयरमैन जहीर फारुकी ने कहा कि पिछले सात वर्षों से भी अधिक मेहनत इस बार कांवड़ यात्रा में करेंगे। पिछली बार जो व्यवहारिक समस्याएं सामने आई थीं, उनका पहले ही निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वैसे तो पुरकाजी नगर पंचायत क्षेत्र में कांवड़ मार्ग करीब डेढ़ किलोमीटर है, लेकिन पुरकाजी देहरादून बाईपास व अंदर से गांव भूराहेड़ी बॉर्डर से गांव फलौदा कट तक करीब 18 किलोमीटर की व्यवस्था नगर पंचायत संभालेगी। बॉर्डर पर वाटर प्रूफ कैंप कार्यालय सहित छह जगहों पर वाटर प्रूफ कार्यालय, खोयापाया केंद्र, स्वास्थ्य कैंप व सजावट के कार्य किए जाएंगे। बोर्ड बैठक में बाबू समर काजमी, सभासद निसार अहमद, मोहम्मद इस्तखार, शाह आलम गौड़, आतिफ खान, आजाद फरीदी, रजनीश कुमार, फेमिदा, इशरत जहां, शबनम, नदीम अहमद, फरजाना, आलम कुरैशी, विशाल अहमद, मसरूर खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed