{"_id":"63f26765d8e3e910b10de394","slug":"fraud-case-filed-against-city-general-secretary-of-bhakiyu-tomar-muzaffarnagar-news-c-14-1-124885-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: भाकियू तोमर के नगर महामंत्री पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: भाकियू तोमर के नगर महामंत्री पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
दुबई में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने कस्बा निवासी भाकियू तोमर के नगर महामंत्री सन्नवर त्यागी के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दुबई में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।
दो सप्ताह पूर्व गांव मांडला निवासी दो भाइयों हजारी सिंह और दौलत राम ने थाने पर तहरीर देकर कस्बा पुरकाजी निवासी भाकियू तोमर के नगर महामंत्री सन्नवर त्यागी पर दुबई में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। बताया था कि उन्हें 15 जनवरी को दुबई भेज दिया गया था। 22 जनवरी को उन्हें कमरे में बंद कर उनके पासपोर्ट छीनने का प्रयास किया गया। दोनों लोगों ने किसी तरह मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने उनके वापस आने के टिकट कराए और वे 26 जनवरी को लौट आए।
इसके बाद दोनों ने आरोपी के पुरकाजी में बने कार्यालय में जाकर अपने रुपये वापस मांगे। आरोपी ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें भगा दिया। पुलिस ने आरोपी भाकियू नेता सन्नवर त्यागी निवासी कस्बा पुरकाजी के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
उधर, सन्नवर त्यागी का कहना था कि उन्होंने कोई धोखाधड़ी नहीं की है। दोनों लोगों को दुबई भेज दिया था। मगर, ये लोग बिना बताए वहां से अपने घर आ गए।