फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fraud accused Aditya Garg surrendered in the court

Muzaffarnagar News: ठगी के आरोपी आदित्य गर्ग ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

Wed, 09 Aug 2023 06:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 06:15 PM IST
विज्ञापन
Fraud accused Aditya Garg surrendered in the court
दो लोगों ने आरोपी के विरुद्ध ठगी का मुकदमा दर्ज करा रखा है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाेपा। लाखों की ठगी करने के आरोपी आदित्य गर्ग ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। मामले में दो लोगों ने आरोपी के विरुद्ध ठगी करने के मामले में थाने पर मुकदमा दर्ज करा रखा है।

आरोप है कि भोकरहेड़ी निवासी आदित्य गर्ग ने गांव नन्हेड़ा निवासी युवक गोविंद को अपने जाल में फंसा कर 28 लाख की ठगी की थी। अपने बुजुर्गों की कड़ी मेहनत का पैसा ठगी में फंसा देख गोविंद ने 24 जुलाई की रात गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में भोकरहेड़ी निवासी आदित्य गर्ग के विरुद्ध मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

उधर, थाना ककरौली क्षेत्र के गांव दरियाबाद निवासी प्रभात ने भी आदित्य गर्ग और उसकी मां व बहन के विरुद्ध नौकरी के नाम पर 13 लाख रुपए ठगने का आरोप लगाते हुए भोपा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लगभग एक माह बीत जाने के बाद पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। उधर, आरोपी आदित्य गर्ग ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। भोपा थाना पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed