फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fourth phase of mission power launched, girls made aware

Muzaffarnagar News: मिशन शक्ति के चौथे चरण का शुभारंभ, बालिकाओं को किया जागरूक

Sun, 15 Oct 2023 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Fourth phase of mission power launched, girls made aware
पुलिस लाइन से  निकाली गई जागरूकता रैली  महिला पुलिसकर्मी। संवाद
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति के चौथे चरण का पुलिस लाइन परिसर में शुभारंभ हुआ। लखनऊ के लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से किए गए शुभारंभ का लाइव प्रसारण भी दिया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन ने बालिकाओं को सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन की जानकारी दी। महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन के नंबर के विषय में जानकारी दी। योजनाओं का लाभ जरूरतमदों तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, बाल कल्याण समिति के चेयरमैन डॉ. राजीव कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी गीतांजलि वर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला, डॉ. राजेश कुमारी, मोनिका सिंह, सारिका जैन, डॉ. कुसुमलता, सुधा शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली रैली
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति के चौथे चरण की शुरूआत पर महिला पुलिसकर्मियों ने रैली निकाली। रैली को एसपी अपराध प्रशांत कुमार प्रसाद ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीओ सिटी रामाशीष यादव, प्रतिसार निरीक्षक मुहम्मद नदीम आदि उपस्थित रहे। रैली पुलिस लाइन से मालवीय चौक, स्टेशन रोड, एसडी तिराहा, प्रकाश चौक, महावीर चौक, शिवचौक, नॉवल्टी चौक, विश्वकर्मा चौक आदि मुख्य स्थानों से होकर पुलिस लाइन स्थित मन्दिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। रैली के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी व पंफलेट वितरित कर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed