{"_id":"655f9973269780f55204b84c","slug":"four-years-imprisonment-to-the-culprit-for-indecent-act-with-a-teenager-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-11901-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - किशोरी के साथ अश्लील हरकत में दोषी को चार साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - किशोरी के साथ अश्लील हरकत में दोषी को चार साल की सजा
Thu, 23 Nov 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर में घुसकर किशोरी के साथ अश्लील हरकत और गाली-गलौज के मामले में दोषी को चार साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट संख्या-दो के पीठासीन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने फैसला सुनाया।
डीजीसी राजीव शर्मा, एडीजीसी विनय अरोरा व दीपक गौतम ने बताया कि एक अक्तूबर 2014 को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद किशोरी के साथ अश्लील हरकत की गई थी। पीड़ित पक्ष ने मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट संख्या-दो में मामले की सुनवाई हुई। आरोपी सोनू उर्फ सुनील पर दोष सिद्ध हुआ। अदालत ने दोषी को चार साल कारावास और चार हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। ब्यूरो