फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four year old girl dies due to drowning in pond in village Rathedi

तालाब में डूबने से चार साल की बालिका की मौत

Tue, 03 Aug 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Four year old girl dies due to drowning in pond in village Rathedi
नई मंडी क्षेत्र के रथेड़ी में लालाब में गिरे बच्चे को तलाशते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तालाब में डूबने से चार साल की बालिका की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव रथेड़ी स्थित बड़े तालाब के किनारे पर खेल रही चार साल की मासूम पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गई। दमकल विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची का शव बरामद किया।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव रथेड़ी निवासी गुलबहार की चार साल की बेटी शहनुमा सोमवार सुबह करीब दस बजे घर के बाहर स्थित बड़े तालाब के पास खेल रही थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से बच्ची तालाब में जा गिरी और गहरे पानी में समा गई। बच्ची के तालाब में डूबने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कई घंटे तक बच्ची की तालाब में तलाश की। दोपहर बाद तीन बजे तक भी बच्ची न मिलने पर फायर ब्रिगेड व थाना पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

एफएसओ नरेश कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शाम करीब चार बजे बच्ची का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसे गमगीन माहौल में सुपुर्दे-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलकुंभियों में फंसने से नहीं मिला शव
मासूम शहनुमा करीब 15 फीट गहरे तालाब में गिरने के बाद जलकुंभियों के नीचे जा फंसी। ग्रामीण बच्ची को तालाब के पानी में तलाश करते रहे, जबकि वह जलकुंभियों के झुंड में फंसी रही। पुलिस ने दमकल विभाग के साथ मिलकर तालाब से पानी निकालने का प्रबंध किया, पानी कम होने पर जलकुंभी हटाकर बच्ची की तलाश शुरू की गई। तब कहीं जाकर शाम करीब चार बजे बच्ची का शव मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed