{"_id":"5f80af148ebc3e9ba53011f4","slug":"four-women-arrested-for-stealing-cash-from-a-bag-muzaffarnagar-news-mrt5053580165","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के थैले से नकदी चुराने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के थैले से नकदी चुराने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
चररथावल में जेब काटने वाली आरोपी महिलाओं के बारे में जानकारी देते सीओ
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। पुलिस ने बैंक के बाहर जेब या बैग को ब्लेड से काटकर नगदी चुराने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं के कब्जे से किसान का थैला काटकर चुराए गए 10500 रुपये और चार ब्लेड भी बरामद किए गए।
शुक्रवार को सीओ सदर कुलदीप कुमार ने बताया 30 सितंबर को न्यामू गांव के किसान इस्लाम ने चरथावल स्टेट बैंक से 45 हजार रुपये कर्ज चुकाने के लिए निकाले थे। पांच हजार रुपये जेब में रखने के बाद 100 के नोटों की चार गड्ड़ियां थैले में रखकर बैंक से बाहर निकला था। कुछ दूरी पर दुकान पर जाकर रुपये देने लगा, तो महिलाओं ने उसे घेर लिया। पहले तो वह कुछ समझ नहीं पाया था। इसी बीच उसके थैले से 40 हजार गायब हो गए थे। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने घटना के खुलासे में कई टीम लगाई थी। मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने घटना का अनावरण कर दिया। सीओ ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं में मध्य प्रदेश की हिना पत्नी गौतम निवासी गुलखेड़ा थाना बोड़ा, वंशिका पुत्री विनोद निवासी कदिया सासी जिला राजगढ़ एवं इसी गांव की प्रियंका पत्नी संदीप और उपासना मानेरिया पत्नी डैनी को दो मोबाइल फोन, चोरी के 10500 रूपये और ब्लेड बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। जाति विशेष की महिलाएं सीधे और बुजुर्ग एवं महिलाओं को झांसे में देकर इस तरह अपराध को अंजाम देती थी। बैंकों के अंदर और इर्द-गिर्द वे रुपये निकालने वालों पर निगरानी रखती थी। नकदी लेकर बैंक से बाहर आते ही मौका मिलने पर बड़ी चालाकी से जेब अथवा बैग को ब्लेड से काटकर नकदी उड़ाती थी।
जिलाबदर और हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चरथावल। पुलिस ने जिला बदर अपराधी नरपाल सिंह निवासी बधाई कलां को चाकू समेत गिरफ्तार किया है। वहीं बिरालसी चौकी प्रभारी ने थाने के एचएस आकाश पुत्र किशन लाल निवासी बिरालसी को अवैध तमंचे के साथ दबोच लिया।