{"_id":"624f2dd4cc0c3d3741518b95","slug":"four-women-arrested-for-stealing-cash-41-thousand-cash-recovered-muzaffarnagar-news-mrt583607421","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी चुराने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार, 41 हजार नकद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी चुराने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार, 41 हजार नकद बरामद
विज्ञापन
बुढ़ाना । बैंक में पैसे जमा करने आए ग्रामीण के थैले से एक लाख की नकदी चोरी करने वाली चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मध्य प्रदेश निवासी महिलाओं के इस गिरोह ने कई घटनाओं को अंजाम देकर कई लाख रुपये निकाले थे। मुकदमा दर्ज कर महिलाओं का चालान कर दिया गया।
कोतवाली परिसर में सीओ विनय गौतम ने बताया कि कस्बे के पंजाब नैशनल बैंक की शाखा में 25 मार्च को ग्रामीण मोहम्मदपुर रायसिंह निवासी ब्रिजेश शर्मा अपने ऋण के खाते में पैसे जमा कराने आए थे। उसके थैले से अज्ञात चोरों ने एक लाख की नकदी निकाल ली थी। मुकदमा दर्ज कर जांच करने के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कई महिलाओं का शामिल होना पाया गया। पुलिस फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश में जुटी थी।
सीओ ने बताया कि कस्बे के पारसी बस अड्डे के पास से बृहस्पतिवार को चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके कब्जे से करीब 41 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। आरोपी महिलाएं मध्य प्रदेश के जिला राजगढ़ के थाना बोड़ा गांव जाटखेड़ी की रहने वाली गोरी पत्नी संजय, सोनिका पत्नी निरोत्तम, कल्लो पत्नी जंगवली व नेहा पत्नी अमित हैं। महिलाएं घुमक्कड़ व खानाबदोश जाति से संबंधित हैं। चारों महिलाओं का चालान कर दिया गया । कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिलाओं ने हाल ही में थाना सिविल लाइन , रतनपुरी व मीरापुर में घटनाएं कर हजारों रुपये निकाले थे। इसके अलावा भी पड़ोसी जनपदों में घटनाएं की गई है।