फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four women and three children's condition worsened due to gas leak in factory

Muzaffarnagar News: फैक्टरी में गैस रिसाव से चार महिला, तीन बच्चों की हालत बिगड़ी

Mon, 12 May 2025 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four women and three children's condition worsened due to gas leak in factory
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना मोड़ पर संचालित एक फैक्टरी में गैस का रिसाव होने से दहशत फैल गई। गैस की चपेट में आने से चार महिलाओं और तीन बच्चों को हालत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल की इमेरजेंसी में भर्ती कराया गया। गैस का प्रभाव बच्चों पर भी दिखाई दिया। एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ चौकी के समीप अंकुर फर्टीलाइजर नाम से फैक्टरी संचालित है। फैक्टरी में तेजाब का उत्पादन किया जाता है। रविवार शाम फैक्टरी में गैस रिसाव से आसपास के लोगों में दशहत फैल गई। कुछ महिलाओं और बच्चों को सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। हालात की गंभीरता समझते हुए एंबुलेंस मंगाई गई, जिसमें गैस की चपेट में आई खांजापुर और आसपास की कुछ महिलाओं, बच्चों को जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल इमेरजेंसी में शकुंतला, मेगकला, नेहा और मचला को उपचार दिया गया। सभी मरीजों की हालत सामान्य, दिया प्राथमिक उपचार
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर बाबूराम ने बताया कि कुछ महिलाओं को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। फिलहाल सभी की हालत सामान्य है। ऑक्सीजन नॉर्मल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने शुरू की जांच : बुढ़ाना मोड़ के समीप फैक्टरी से जहरीली गैस के रिसाव की चपेट में आई महिलाओं की जानकारी पाकर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अवर अभियंता राजा गुप्ता के नेतृत्व में तीन सदस्य टीम ने देर शाम फैक्टरी पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

जिला प्रशासन के निर्देश पर कारखाना विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी गीतेश चंद्र ने बताया कि गैस रिसाव हुआ या नहीं। इन सब बिंदुओं पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed