{"_id":"67cd8da70e438b7e4a090af8","slug":"four-trains-including-holi-special-were-late-passengers-were-troubled-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-141156-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: होली स्पेशल सहित चार ट्रेनें रहीं लेट, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: होली स्पेशल सहित चार ट्रेनें रहीं लेट, यात्री हुए परेशान
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। होली स्पेशल सहित लंबी दूरी वाली चार ट्रेनें कई-कई घंटा देर से पहुंचीं। इस कारण रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्री परेशान रहे।
प्रयागराज से चलकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटा लेट रही। इसको सुबह 9.18 बजे पहुंचना था। यह ट्रेन दोपहर डेढ़ बजे स्टेशन पर पहुंची। गुजरात के बड़ौदरा से हरिद्वार की ओर जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस होली स्पेशल ट्रेन एक घंटा 10 मिनट लेट रही। इस ट्रेन को सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर रेलवे स्टेशन पर पहुंचना था। ट्रेन 11.41 मिनट पर रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
ऋषिकेश से ओडीशा के पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटा लेट रही। जम्मू तवी से राजस्थान के बाड़मेर जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन 12 घंटा लेट रही। इस ट्रेन को सुबह आठ बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचना था, जबकि ट्रेन रात आठ बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का एनाउंसमेंट किया गया।
विज्ञापन
खालापार निवासी जूता व्यापारी फरमान, अमन ने बताया कि उनको नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन से सहारनपुर जाना था। ट्रेन लेट होने से उनको रोडवेज बस से जाना पड़ा। ब्रह्मपुरी निवासी अनिल ने बताया कि उनको शालीमार ट्रेन से गाजियाबाद जाना था। ट्रेन लेट होने से उनको रोडवेज बस से ही सफर करना पड़ा।