फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four trains delayed during festive season, passengers upset

Muzaffarnagar News: त्योहारी सीजन में चार ट्रेन लेट, यात्री परेशान

Thu, 31 Oct 2024 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Four trains delayed during festive season, passengers upset
मुजफ्फरनगर। बुधवार को लंबी दूरी वाली तीन ट्रेनों सहित चार ट्रेन अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटा लेट पहुंचीं। त्योहारी सीजन में ट्रेनों के लेट चलने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, रोडवेज बसों में भीड़ रहने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


बिहार के हुगली जंक्शन से ऋषिकेश जाने वाली स्पेशल ट्रेन साढ़े तीन घंटा, पुरी से ऋषिकेश जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस छह घंटा, दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली मेमो स्पेशल डेढ़ घंटा व दिल्ली से अंबाला जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस चालीस मिनट लेट पहुंची। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्री परेशान रहे। आदर्श काॅलोनी निवासी नितिन ने बताया कि उन्हें शाम के समय जरूरी काम से हरिद्वार जाना था, लेकिन शाम के समय वाया मुुजफ्फरनगर होकर हरिद्वार जाने वाली ट्रेन लेट चल रही थी। इस कारण उन्होंने दूसरे वाहन से यात्रा की। रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने ट्रेनों के देर से चलने के कारण की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed