फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four thieves including history sheeter arrested

हिस्ट्रीशीटर सहित चार शातिर चोर गिरफ्तार

Sat, 05 Mar 2022 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Four thieves including history sheeter arrested
हिस्ट्रीशीटर सहित चार शातिर चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा पुलिस ने ट्रांसफार्मर व विद्युत उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी शामिल है। पुलिस ने उनके पास से ट्रांसफार्मर के खोल, मोटर व अन्य उपकरण तथा चोरी में प्रयुक्त छोटा हाथी और दो बाइक बरामद करने का दावा किया है। मुकदमा दर्ज कर सभी का चालान कर दिया गया।
सीओ मंडी हिमांशु गौरव ने पुलिस लाइन में वार्ता कर बताया कि पिछले कुछ दिनों से सिखेड़ा क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर व नलकूप से उपकरण चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय था। पुलिस इस गिरोह को पकड़ने के लिए प्रयासरत थी। सिखेड़ा थाना पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन ट्रांसफार्मर की बॉडी, भीतर का सामान, तेल, मोटर के खोल व अन्य सामान, केबल व चोरी में काम आने वाले औजार के अलावा चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त एक छोटा हाथी, एक तमंचा व एक चाकू तथा दो बाइक भी बरामद हुई हैं। पकड़े चोरों ने अपने नाम इरशाद पुत्र अब्दुल हकीम निवासी सुजडू, हाल निवासी जड़ौदा मंसूरपुर, मोहित पुत्र ओम सिंह निवासी जड़ौदा, राजेंद्र पुत्र मेहनती निवासी संधावली व फरमान पुत्र रिजवान निवासी कैथोड़ा मीरापुर बताए हैं।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि यह शातिर अपराधी विद्युत उपकरण चोरी करने के बाद उन्हें तोड़कर भीतर का सामान कबाड़ियों को बेचते हैं। गिरफ्तार फरमान कबाड़ी है। उसने वहलना चौक के पास कबाड़ी का गोदाम बनाया हुआ है। वहीं, सूजडू निवासी इरशाद शहर कोतवाली मुजफ्फरनगर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अन्य गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed