फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four thieves caught with goods, case filed

मुजफ्फरनगर: चार चोर माल सहित दबोचे, मुकदमा दर्ज किया

Thu, 16 Feb 2023 05:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
Four thieves caught with goods, case filed
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने चार चोरों को माल बरामद कर गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग कंपनी ने जानसठ रोड पर होर्डिंग्स लगाए गए थे। एक होर्डिंग को दिन में ही चोरी कर लिया गया था। दो युवक एक टेंपो में होर्डिंग को चोरी कर रख रहे थे। उन्हें कंपनी के कर्मचारियों ने पकड़कर नई मंडी कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी सलमान निवासी नई सिटी पब्लिक स्कूल सोती मोहल्ला रुड़की हरिद्वार उत्तराखंड और सलीम खान निवासी बंदा रोड भारत नगर रुड़की हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। उधर, गांव रथेड़ी कट हाईवे से नसीरपुर निवासी मरगूब और पचेंडा कला निवासी सौरभ को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करते है। एक तमंचा के अलावा काफी सामान दोनों से बरामद भी हुआ हैं। यह सामान बागोवाली कब्रिस्तान के पास रखे ट्रांसफार्मर को तोड़ कर चोरी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed