फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four people including shopkeeper died in accidents

Muzaffarnagar News: भोपा - हादसों में दुकानदार सहित चार लोगों की मौत

Tue, 16 Apr 2024 04:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 16 Apr 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Four people including shopkeeper died in accidents
भोपा सीएचसी पर विलाप करता मृतक का पिता। संवाद
- ट्रैक्टर-ट्रॉला चालक की मौत से गुस्साए लोगों ने मिल गेट पर दिया धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा/ छपार/ खतौली/ मंसूरपुर। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक दुकानदार, एक ट्रैक्टर-ट्रॉला चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई। दो लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि दो शव परिजन बिना कार्रवाई कराए अपने साथ ले गए। मंसूरपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉला चालक की मौत से गुस्साए परिजनों ने मिल गेट पर धरना भी दिया।

मंसूरपुर के गांव मुबारिकपुर निवासी प्रदीप (57) पुत्र सोमेंद्र त्यागी सोमवार की अलसुबह गन्ना तौल सेंटर से गन्नों से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉला लेकर मंसूरपुर शुगर मिल में आ रहा था। गांव घासीपुरा के पास एक कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉला में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक प्रदीप की मौत हो गई। परिजन तथा अन्य ग्रामीण आर्थिक सहायता के लिए मिल गेट पर धरना देकर बैठ गए। घंटों चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। धरने की सूचना पर तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, सुनील त्यागी, विधायक मदन भैया, मांगेराम त्यागी, संजीव त्यागी, अक्षय त्यागी, अनुज प्रधान त्यागी आदि व मिल प्रशासन की ओर से संजय शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, रविंद्र कुमार शर्मा, उत्तम कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के मोरना निवासी मुकुल (26) रजबहे की पटरी पर गारमेंट की दुकान करता था। सोमवार दोपहर वह दुकानदार साथी हरनाम, निवासी चौरावाला के साथ बाइक से मुजफ्फरनगर सामान लेने जा रहा था। यूसुफपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी तब दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां मुकुल की मौत हो गई। परिजन बिना कार्रवाई कराए शव को साथ ले गए। वहीं, ककरौली क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में तेवड़ा निवासी कासिम, उसका रिश्तेदार गुलशेर व दूसरी बाइक पर सवार उत्तराखंड के गांव जहीरपुरी गांव निवासी आमिर व कड़ी निजामपुर नया गांव निवासी वृद्ध शेरअली घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपार के गांव बिजोपुरा निवासी मनोज (45) पुत्र नेपाल रामपुर तिराहा के निकट बाइक एजेंसी में ड्यूटी समाप्त कर सोमवार सुबह छह बजे बाइक पर घर जाते समय जब हाईवे पर भारत मेडिकल कॉलेज के निकट पहुंचा तभी पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने उसे भारत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, खतौली में लालकुर्ती कैंट रुड़की निवासी नईम (40) पुत्र मुश्ताक अहमद बाइक पर रुड़की से मेरठ जा रहा था। रात में करीब ढाई बजे जब वह नेशनल हाईवे बाईपास भैंसी कट से आगे पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो अज्ञात वाहन से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। तब सिर में चोट लगने से नईम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कानूनी कार्रवाई नहीं कराई। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed