फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four people including a girl who was doing recce of Saraf's house for robbery arrested

Muzaffarnagar News: सराफ के घर डकैती की रैकी करने वाली युवती सहित चार गिरफ्तार

Sat, 27 Jul 2024 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 27 Jul 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four people including a girl who was doing recce of Saraf's house for robbery arrested
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में सराफ फखरूल हसन के परिवार को बंधक बनाकर डकैती डालने की घटना को अंजाम देने के लिए रैकी करने वाली सराफ के पड़ोस की एक युवती निकली। पुलिस ने आरोपी युवती व लूटा सोना चांदी गलाने में मदद व षडयंत्र में शामिल दो अन्य महिलाओं सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक व महिलाएं लूट का माल बेचने जा रही थी। अभी पांच अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन


एसएसपी अभिषेक सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि 15 जुलाई को दिनदहाड़े शाहबुदीनपुर रोड पर नूर ज्वैलर्स के मालिक सराफ फखरूल हसन के डकैती की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के साथ एसओजी व शहर कोतवाली पुलिस की शुक्रवार रात में मुठभेड़ हो गई थी। पुलिस ने बुढ़ाना की चंधेडी रोड निवासी मुज्जकिर उर्फ मोनू, सफीपुर पटटी बुढ़ाना निवासी विशु, जन्नताबाद जानसठ निवासी शाहरूख व तितावी के गांव मांडी निवासी प्रिंस को गिरफ्तार किया था। मुज्जकिर व विशु घायल हुए थे। पुलिस ने लूटा 855 ग्राम सोना, सवा चार किलो चांदी बरामद की है।
विज्ञापन



इस मामले में शनिवार को शाहपुर के गांव बसी निवासी फुरकान, चंधेडी रोड बुढाना निवासी मुनीजा व इशरत तथा मिमलाना रोड निवासी रजिया को भी गिरफ्तार किया गया। अभी इस मामले में तितावी के गांव मांडी हर्षित उर्फ माइकल, चंधेडी रोड बुढाना निवासी शाहरुख उर्फ पठान व उसका चचेरा भाई अफसर उर्फ सोनू, चंधेडी रोड बुढाना निवासी मुदस्सिर व अफसर उर्फ सोने की पत्नी शहजादी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसर उर्फ सोनू की साली रजिया है। वह सराफ के घर के पास में रहती है। उसने सोनू व अन्य के साथ मिलकर रैकी की थी। इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। शाहरुख उर्फ पठान व अफसर उर्फ सोनू ने अपनी बुढ़ाना में दूध की डेयरी पर योजना बनाई थी। पूरे गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। पुलिस टीम को पच्चीस हजार का इनाम देने की घोषणा की।

पहले भी किया था लूट का प्रयास
एसएसपी ने बताया कि 11 जुलाई को भी आरोपियों ने लूट का प्रयास किया था। 15 जुलाई को घटना की गई। सभी आरोपियों ने पहले ही क्षेत्र के रास्तों को भागने के इरादे से देख लिया था और घटना के बाद दो बाइकों पर सवार होकर मिमलाना रोड से हाइवे के रास्ते भाग गए थे। हर्षित उर्फ माइकल की टयूबवेल पर जाकर सात हिस्सों में माल बांट कर सभी आरोपी चले गए थे।
----
परिजनों को दिया जेवर
एसएसपी ने बताया कि अफसर उर्फ सोनू ने लूट का कुछ हिस्सा अपनी माता मुनिजा व कुछ हिस्सा दिल्ली में रहने वाले अपनी भाई मुदस्सिर को दिया था। उसके भाई ने जेवर गलवा दिए थे। कुछ हिस्सा अपनी भाभी इसरत को दिया। शाहरुख उर्फ पठान ने कुछ हिस्सा अपने भाई फुरकान को दिया था। फुरकान, मुनिजा, इसरत व रजिया जेवर बेचने जाते समय पकड़े गए। उनसे माल बरामद हुआ है। इस घटना में गिरफ्तार मुज्जकिर व अफसर उर्फ सोनू के परिजन शामिल रहे है।

नए युवकों का गिरोह-
एसएसपी ने बताया कि शाहरुख उर्फ पठान ने नए युवकों को गैंग बनाकर 2021 में नई मंडी मुजफ्फरनगर में सराफ के घर डकैती डाली थी। उसने इस बार फिर नए युवकों का गिरोह बनाकर डकैती की है। लूट की धारा में दर्ज मुकदमे को डकैती की धारा में तरमीम किया है। शाहरुख पठान बुढ़ाना थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed